सय्यिद ने कर्बला में वादे निभा दिए हैं || Sayyed Ne Karbala Mein Wade Nibha Diye Hain
Sayyed Ne Karbala Mein Wade Nibha Diye Hain Lyrics In Hindi
सय्यिद ने कर्बला में वा’दे निभा दिए हैं
दीन-ए-मुहम्मदी के गुलशन खिला दिए हैं
सय्यिद ने कर्बला में वा’दे निभा दिए हैं
बोले हुसैन, मौला ! तेरी रिज़ा की ख़ातिर
एक एक कर के मैंने हीरे लूटा दिए हैं
सय्यिद ने कर्बला में वा’दे निभा दिए हैं
दीन-ए-नबी पे वारी अकबर ने भी जवानी
‘अब्बास ने भी अपने बाज़ू कटा दिए हैं
सय्यिद ने कर्बला में वा’दे निभा दिए हैं
ज़ैनब के बाग़ में भी दो फूल थे महकते
ज़ैनब ने वो भी दोनों राह-ए-ख़ुदा दिए हैं
सय्यिद ने कर्बला में वा’दे निभा दिए हैं
ज़हरा के नाज़-पाले, फूलों पे सोने वाले
कर्बल की ख़ाक पर वो हीरे लुटा दिए हैं
सय्यिद ने कर्बला में वा’दे निभा दिए हैं
सरकार होंगे राज़ी उस से भी सुन लो, हाफ़िज़ !
दो-चार आँसू रो कर जिस ने बहा दिए हैं
सय्यिद ने कर्बला में वा’दे निभा दिए हैं
असद रज़ा अत्तारी
क़ारी शाहिद महमूद क़ादरी
हाफ़िज़ एहसान क़ादरी