परवरदिगार देखें रस्ता सरकार का || Parvardigar Dekhe Rasta Sarkar Ka
Parvardigar Dekhe Rasta Sarkar Ka | Roohul-Ameen Chume Talwa Sarkar Ka Lyrics In Hindi
परवरदिगार देखें रस्ता सरकार का
रूह-उल-अमीन चूमें तलवा सरकार का
मुज़्ज़म्मिल मुदस्सिर है रुतबा सरकार का
पढ़ती है आयत आयत ख़ुतबा सरकार का
हरगिज़ न बेटियों को समझों हक़ीर तुम
बनता है बेटियों से शजरा सरकार का
रोज़े से दूर है तो आँखें बे-नूर हैं
आँखों की बिनाई है रोज़ा सरकार का
बेटी का अक़्द करके गूँथा सिद्दीक़ ने
धागे में दोस्ती का रिश्ता सरकार का
‘दिल’ की तक़दीर की भी एक दिन मे’राज हो
देखें ये ख़्वाब ही में चेहरा सरकार का
दिल खैराबादी
हाफ़िज़ ज़ाफ़र शहज़ाद
दिल ख़ैराबादी
इम्तियाज़ शाही
हाफ़िज़ अबु बकर हस्सानी