मेरा मौला मौला हुसैन है || Mera Maula Maula Hussain Hai
Mera Maula Maula Hussain Hai Lyrics In Hindi
मेरा मौला मौला हुसैन है
मेरा मौला मौला हुसैन हैं
जो हुआ नवासा-ए-मुस्तफ़ा
वो ‘अली का बेटा हुसैन हैं
जो यज़ीदियत को फ़ना करे
चले कर्बला वो हुसैन हैं
बीबी फ़ातिमा का वो लाडला
मेरा बादशाह हुसैन हैं
मेरा मौला मौला हुसैन है
मेरा मौला मौला हुसैन हैं
क्या सुनाऊँ वाक़ि’आ कर्बला
हाए ! तीर-नेज़ा कहाँ लगा
जिसे चूमते रहे मुस्तफ़ा
वो हुसैनी सर था कटा हुआ
सारा घर का घर भी लुटा दिया
वो जो कर गया वो हुसैन हैं
मेरा मौला मौला हुसैन है
मेरा मौला मौला हुसैन हैं
यही बोले हज़रत-ए-हुर्र शहा
या हुसैन ! आप का शुक्रिया
कि यज़ीदियों से निकाल कर
जो हुसैनियों में बिठा दिया
मुझे मंज़िलों का पता दिया
मेरा रहनुमा वो हुसैन हैं
मेरा मौला मौला हुसैन है
मेरा मौला मौला हुसैन हैं
वो भी बंदा कितना ‘अजीब है
जो कहे यज़ीद भी ठीक हैं
या हुसैनी बन या यज़ीदी बन
ऐसे जूट में क्यूँ शरीक हैं
क्यूँ दो कश्तियों का सवार हैं
जो हैं हक़-नुमा वो हुसैन हैं
मेरा मौला मौला हुसैन है
मेरा मौला मौला हुसैन हैं
जो दर-ए-हुसैन पे आ गया
सारी मन्नतों को वो पा गया
ये घराना आल-ए-नबी का हैं
जो सख़ावतों को सिखा गया
जो फ़क़ीर को करे बादशाह
ऐसा बादशाह वो हुसैन हैं
मेरा मौला मौला हुसैन है
मेरा मौला मौला हुसैन हैं
ये वज़ीफ़ा हैं मेरी नौकरी
मैं पढ़ूँगा नाद-ए-‘अली-‘अली
मैं पियूँगा जाम-ए-क़लंदरी
मैं लगाऊँ ना’रा-ए-हैदरी
दो, उजागर ! ‘इश्क़ में ये सदा
मुझे मिल गया वो हुसैन हैं
मेरा मौला मौला हुसैन है
मेरा मौला मौला हुसैन हैं
अल्लामा निसार अली उजागर
हाफ़िज़ ताहिर क़ादरी
हाफ़िज़ एहसान क़ादरी
साहिल रज़ा क़ादरी
नूरी मियाँ अहमद रज़ा