कोई आए कोई जाए ये तमाशा क्या है || Koi Aaye Koi Jaye Ye Tamasha Kya Hai
Koi Aaye Koi Jaye Ye Tamasha Kya Hai Lyrics In Hindi
कोई आए कोई जाए ये तमाशा क्या हैं
कुछ समझ में नहीं आता कि ये दुनिया क्या हैं
आने वाले तो चले जाते हैं वापस लेकिन
जाने वाले नहीं आते ये फ़साना क्या है
तेरे अहबाब, तेरे दोस्त, तेरे घर वाले
तुझ को मिट्टी में मिला देंगे समझता क्या हैं
दफ़्न कर के ये तसल्ली भी दिए जाते हैं
रफ़्ता-रफ़्ता सभी आ जाएँगे डरता क्या हैं
दो घड़ी आएँगे अहबाब तेरे, ऐ कामिल !
फिर हमेशा को भुला देंगे समझता क्या हैं
कामिल
हाफ़िज़ ताहिर क़ादरी
सलीम रज़ा