हुसैन आज सर को कटाने चले हैं || Husain Aaj Sar Ko Katane Chale Hain
Husain Aaj Sar Ko Katane Chale Hain Lyrics In Hindi
मुहम्मद पे सब कुछ लुटाने चले हैं
हुसैन आज सर को कटाने चले हैं
जो बचपन में नाना से वा’दा किया था
उसे कर्बला में निभाने चले हैं
मुहम्मद पे सब कुछ लुटाने चले हैं
हुसैन आज सर को कटाने चले हैं
मिलेगा न तारीख़ में ऐसा गाज़ी
लगा दे जो औलाद की जान की बाज़ी
दिखाए कोई उनके जैसा नमाज़ी
जो सजदे में गर्दन कटाने चले हैं
मुहम्मद पे सब कुछ लुटाने चले हैं
हुसैन आज सर को कटाने चले हैं
बड़े नाज़ से जिन को पाला नबी ने
जिन्हें रखा पलकों पे मौला अली ने
जिन्हें फ़ातिमा बी ने झूला झुलाया
वो ही तीर सीने पे खाने चले हैं
मुहम्मद पे सब कुछ लुटाने चले हैं
हुसैन आज सर को कटाने चले हैं
यही कह के अकबर की तलवार चमकी
इधर आ सितमगर, क्या देता है धमकी
जो अकबर निशानी है शाहे-उमम की
अली का वो तेवर दिखाने चले हैं
मुहम्मद पे सब कुछ लुटाने चले हैं
हुसैन आज सर को कटाने चले हैं
जो बचपन में नाना से वा’दा किया था
उसे कर्बला में निभाने चले हैं