दिल बड़ा बे-क़रार है आक़ा | आप का इंतज़ार है आक़ा || Dil Bada Beqarar Hai Aaqa | Aap Ka Intezar Hai Aaqa
Dil Bada Beqarar Hai Aaqa | Aap Ka Intezar Hai Aaqa Lyrics In Hindi
दिल बड़ा बे-क़रार है आक़ा
आप का इंतज़ार है आक़ा
आप पर आप के घराने पर
मेरा सब कुछ निसार है आक़ा
दिल भी रोता है दीद की ख़ातिर
आँख भी अश्क-बार है आक़ा
कहकशा आप के मदीने के
रास्तों का ग़ुबार है आक़ा
प्यार करता है ख़ुद ख़ुदा उन से
आप से जिन को प्यार है आक़ा
दर पे शहज़ाद को बुला लिजे
अर्ज़ ये बार-बार है आक़ा
शहज़ाद
हाफ़िज़ आतिफ़ आलम क़ादरी
ज़ोहेब अशरफ़ी
सैयद अब्दुल वसी क़ादरी रज़वी