रब का महबूब है कितना प्यारा | आ गया आमिना का दुलारा || Rab Ka Mehboob Hai Kitna Pyara | Aa Gaya Amina Ka Dulara
Rab Ka Mehboob Hai Kitna Pyara | Aa Gaya Amina Ka Dulara Lyrics In Hindi
रब का महबूब है कितना प्यारा
आ गया आमिना का दुलारा
सारी दुनिया का बन के सहारा
आ गया आमिना का दुलारा
ये हलीमा से जा कर के कह दो
अब न रोए ग़रीबी पे अपनी
जो है टूटे दिलों का सहारा
आ गया आमिना का दुलारा
अब न आएगा कोई पयम्बर
रब का फ़रमान है, दुनिया वालो !
कह रहा है ये क़ुरआँ का पारा
आ गया आमिना का दुलारा
गीत दिल से ख़ुशी के तुम गाओ
सारी दुनिया के ग़म भूल जाओ
कर लो जी भर के उन का नज़ारा
आ गया आमिना का दुलारा
पेड़ क़दमों में चल कर के आया
कंकरों ने भी कलमा सुनाया
कितना प्यारा है आक़ा हमारा
आ गया आमिना का दुलारा
उन की जल्वा-गरी जब हुई तो
झूम कर बोले सारे फ़रिश्ते
सारे मिल कर लगाएँ ये ना’रा
आ गया आमिना का दुलारा
जावेद रज़ा
साक़िब अली साबरी