टूटे हुए दिलों का सहारा हुसैन है || Toote Hue Dilon Ka Sahara Hussain Hai
Toote Hue Dilon Ka Sahara Hussain Hai Lyrics In Hindi
टूटे हुए दिलों का सहारा हुसैन है
डूबे न जो फ़लक पे वो तारा हुसैन है
अहल-ए-ख़िरद समझ न सके क्या हुसैन है
नाना के जिस्म-ए-पाक का साया हुसैन है
ईमान और कुफ़्र में निस्बत नहीं कोई
दुनिया है रात और सवेरा हुसैन है
हो कर शहीद ज़िंदगी-ए-जावेदाँ मिली
ज़िंदा था और आज भी ज़िंदा हुसैन है
जन्नत का फूल सय्यिद-ए-कोनैन के लिए
और फ़ातिमा की आँख का तारा हुसैन है
ये भी तुझे ख़याल न आया, यज़ीदियो !
सरकार-ए-दो-जहाँ का नवासा हुसैन है
बज़्म-ए-रसूल-ए-पाक में देखा है राज़ ने
सरकार हैं चराग़, उजाला हुसैन है
राज़ इलाहाबादी