कर दो करम मौला कर दो करम || Kar Do Karam Maula Kar Do Karam
Kar Do Karam Maula Kar Do Karam Lyrics In Hindi
बिस्मिल्लाह
हम्द-ओ-सना रब्ब-ए-ज़ुल-जलाल की
कर दो करम, मौला ! कर दो करम
हम पे करम, मौला ! हम पे करम
बिखरे हुए शर्मसार हैं हम
रहमत के तलबगार हैं हम
वास्ता नबी का, मौला ! रख लो भरम
कर दो करम, मौला ! कर दो करम
हम पे करम, मौला ! हम पे करम
देने वाला तू बड़ा है
हम तुझी से माँगते हैं
करता है तू ही ‘अता
मुश्किलों की कर कुशाई
ग़म से दे हमें रिहाई
इतनी सी है इल्तिज़ा
बिखरे हुए शर्मसार हैं हम
रहमत के तलबगार हैं हम
वास्ता नबी का, मौला ! रख लो भरम
कर दो करम, मौला ! कर दो करम
हम पे करम, मौला ! हम पे करम
तू ख़ालिक़-ए-दो-जहाँ है
ज़र्रे ज़र्रे से ‘अयाँ है
तेरी ही हम्द-ओ-सना
रब्ब-ए-क़ायनात तू है
रब्ब-ए-मो’जिज़ात तू है
बंदों पे तू मेहरबाँ
बिखरे हुए शर्मसार हैं हम
रहमत के तलबगार हैं हम
वास्ता नबी का, मौला ! रख लो भरम
कर दो करम, मौला ! कर दो करम
हम पे करम, मौला ! हम पे करम
या रब्ब-ए-मुस्तफ़ा !
या रब्ब-ए-अंबिया !
या रब्ब-ए-मुर्तज़ा !
या रब्ब-ए-औलिया !
तू वहदहू ला-शरीका-लहू
तेरी शान जल्ला जलालुहू
तू करीम है, तू ‘अज़ीम है
रहमान है, तू रहीम है
आदम को तू ने इस्म सिखाए
नूह से कश्ती को बनवाया
आग लगी गुलज़ार बनाया
अपने ख़लील को है बचाया
भेज के मिस्र में यूसुफ़ को
शहनशाह-ए-मिस्र बनाया
यूनुस को पेट में मछली के
आयत-ए-करिमा पढ़वाया
तेरे हुक्म से मूसा ने
दरिया-ए-नील पार किया
मुर्दों को ज़िंदा करने का
‘ईसा को मो’जिज़ा है दिया
आख़िर में मेरे आक़ा को
मे’राज पे बुलाया
दीदार है कराया
या रब्ब-ए-ज़ुल-जलाल !
कर दो करम
ख़ादिम हुसैन
नबील शौक़त अली
सनम मारवी
मुअज़्ज़म अली मिर्ज़ा