Alhamdulillah Meaning in Hindi — अल्हम्दुलिल्लाह का मतलब क्या है ?
कभी आपने गौर किया है कि हम दिन में कितनी बार “अल्हम्दुलिल्लाह” कहते हैं?
कोई पूछे, “कैसे हो?”
हम कहते हैं, “अल्हम्दुलिल्लाह।”
खाना खाकर भी “अल्हम्दुलिल्लाह”।
अच्छी ख़बर मिले तो भी “अल्हम्दुलिल्लाह”।
और कई लोग मुश्किल वक़्त में भी यही कहते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस छोटे से लफ़्ज़ का असली मतलब क्या है?
📖 अल्हम्दुलिल्लाह का मतलब
अल्हम्दुलिल्लाह (الحمد لله) का मतलब है:
“तमाम तारीफ़ें अल्लाह ही के लिए हैं।”
यानी जो कुछ भी अच्छा हमारे पास है, वह सब अल्लाह की तरफ़ से है।
हमारी साँसें, हमारी सेहत, हमारा घर, हमारा परिवार, हमारा ईमान — सब उसी की ने’मतें हैं।

🌸 सिर्फ शुक्रिया नहीं
बहुत से लोग समझते हैं कि अल्हम्दुलिल्लाह का मतलब सिर्फ “Thank You Allah” है।
लेकिन इस लफ़्ज़ का मतलब इससे कहीं ज़्यादा गहरा है।
जब हम “अल्हम्दुलिल्लाह” कहते हैं, तो हम :
- अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं
- उसकी तारीफ़ करते हैं
- उसकी ने’मतों को पहचानते हैं
- और यह मानते हैं कि हर भलाई उसी की तरफ़ से है
“अल्हम्दुलिल्लाह” सिर्फ़ ख़ुशी का लफ़्ज़ नहीं है।
कई बार ज़िंदगी में मुश्किलें आती हैं।
दु’आ देर से क़बूल होती है।
हालात हमारी मर्ज़ी के मुताबिक़ नहीं होते।
फिर भी एक मोमिन कहता है :
“अल्हम्दुलिल्लाह”
क्योंकि उसे यक़ीन होता है कि अल्लाह जो करता है, बेहतर करता है।

📖 क़ुरआन में अल्हम्दुलिल्लाह
क़ुर’आन पाक की पहली सूरह, सूरह अल-फ़ातिहा, इन शब्दों से शुरू होती है :
الْحَمْدُ لِلَّهِ رَبِّ الْعَالَمِينَ
यानी :
“सब ख़ूबियाँ अल्लाह के लिए हैं, जो सारे जहानों का पालनहार है।”
सोचिए…
क़ुर’आन की शुरुआत ही अल्लाह की हम्द से होती है।
यह हमें सिखाता है कि हर अच्छी चीज़ की शुरुआत शुक्र और तारीफ़ से होनी चाहिए।
💭 अगर हम रोज़ अल्हम्दुलिल्लाह दिल से कहें तो क्या होगा?
धीरे-धीरे हमारी नज़र शिकायतों से हटकर ने’मतों पर जाने लगेगी।
हम यह देखना शुरू करेंगे कि अल्लाह ने हमें क्या-क्या दिया है , इसकी बजाय कि हमारे पास क्या नहीं है।
और यही सोच इंसान के दिल में सुकून पैदा करती है

❤️ एक छोटी सी बात
कभी-कभी हम बड़ी ने’मतों का इंतज़ार करते-करते छोटी ने’मतों का शुक्र अदा करना भूल जाते हैं।
जबकि देखने की ने’मत, सुनने की ने’मत, चलने की ने’मत और ईमान की ने’मत — ये सब ऐसी दौलतें हैं जिनकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती।
🤲 छोटी सी दुआ
“या अल्लाह ! हमें हर हाल में तेरा शुक्र अदा करने की तौफ़ीक़ अता फ़रमा और हमारे दिलों को अपनी ने’मतों की कद्र करने वाला बना। आमीन।”
🌙 आख़िरी बात
अल्हम्दुलिल्लाह सिर्फ एक लफ़्ज़ नहीं, बल्कि एक सोच है।
जब इंसान हर हाल में “अल्हम्दुलिल्लाह” कहना सीख जाता है, तो उसकी ज़िंदगी में शिकायतें कम और सुकून ज़्यादा हो जाता है।