आसरा मेरे दिल का ला इलाहा इल्लल्लाह || Aasra Mere Dil Ka La Ilaha Illallah
Aasra Mere Dil Ka La Ilaha Illallah Lyrics In Hindi
आसरा मेरे दिल का ला इलाहा इल्लल्लाह
‘अर्श पे लिखा देखा ला इलाहा इल्लल्लाह
कितनी मीठी बातें थी आप की ख़ुदा जाने
पत्थरों ने पढ़ डाला ला इलाहा इल्लल्लाह
दुश्मनों ने डाली हैं धूल हर घड़ी लेकिन
चाँद की तरह चमका ला इलाहा इल्लल्लाह
छुट रही हो जब दुनिया, रो रहे हों घर वाले
लब पे हो, मेरे मौला ! ला इलाहा इल्लल्लाह
काइनात-ए-’आलम में जब भी तोला जाएगा
सब से भारी निकलेगा ला इलाहा इल्लल्लाह
चाहे दम निकल जाए, ये बिलाल कहते थे
मेरे मुँह से निकलेगा ला इलाहा इल्लल्लाह
कितने इंक़िलाब आए, ऐ नसीम ! दुनिया में
आज तक नहीं बदला ला इलाहा इल्लल्लाह
नसीम फ़तेहपुरी
मुजाहिद अज़ीमाबादी